Moradabad News: भामाशाह के नाम पर हो चौराहा,लगे प्रतिमा,ज्ञापन
मुरादाबाद, जुलाई 17 -- Moradabad News: मुरादाबाद। वैश्य जागरूक मंच का प्रतिनिधिमंडल महापौर विनोद अग्रवाल से मिला। उन्हें ज्ञापन देकर कांठ रोड स्थित पीवीआर मॉल चौराहे का नाम महाराणा प्रताप के प्रमुख सहयोगी भामाशाह के नाम पर रखने की मांग की। ज्ञापन में इस चौराहे पर राजा भामाशाह की प्रतिमा लगवाने और उसके साथ उनके कृतित्व की पटा भी लगवाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में अनुज गुप्ता, केतन गोयल, गौरव गुप्ता, अग्रिम गुप्ता, अंकित अग्रवाल,अजय अग्रवाल, वासु गुप्ता, निमित जायसवाल, प्रवीण गुप्ता, अनिल रस्तोगी, अमित अग्रवाल आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.