Moradabad News: भागवत कथा में भगवान के 24 अवतारों का किया वर्णन
मुरादाबाद, अगस्त 4 -- Moradabad News: साहू मोहल्ला स्थित अन्नपूर्णा मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में व्यास ब्रजेश कृष्ण गोस्वामी ने भगवान के 24 अवतारों का वर्णन किया। उन्होंने नारद जी के पूर्व चरित्र का भी प्रसंग सुनाया। इसमें बताया कि नारद जी एक दासी के पुत्र थे। मगर संत का सानिध्य प्राप्त करने से वह दासी के पुत्र से नारद बन गए। उन्होंने गुरु की महिमा का वर्णन करते हुए कहा जो व्यक्ति गुरु की शरण में चला जाता है और गुरु पर आश्रित हो जाता है उसे एक दिन भगवान भी प्राप्त हो जाते हैं। शरद वार्ष्णेय, प्रमोद अग्रवाल सहित मंदिर कमेटी के सदस्यों के साथ क्षेत्रवासी भी शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.