Moradabad News: भागवत कथा में कृष्ण जन्मोत्सव की धूम
मुरादाबाद, जुलाई 25 -- Moradabad News: जयंतीपुर स्थित श्रीजी मिलन धर्मशाला में चल रही श्रीमद् भावगत में श्री कृष्ण के जन्मोत्सव की धूम रही। कथा से पहले सुबह प्रभात फेरी निकाली गई। श्रद्धालु कथा व्यास कविचंद्र दास के साथ हरे कृष्ण हरे कृष्ण...महामंत्र का जयघोष करते चलते रहे। शाम को धर्मशाला में हुई कथा में व्यास कविचंद्र दास ने श्री कृष्ण की लीलाओं का वर्णन कर मंत्रमुग्ध कर दिया। लोगों ने पुष्प वर्षा कर भगवान के आगमन का स्वागत किया। अंत में आरती के बाद प्रसाद वितरित किया। व्यवस्था में राधे श्याम सैनी, मनोरमा गुप्ता, रीता सैनी, गोपाल प्रजापति, सुनीता राघव आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.