Moradabad News: भाकियू ने किसानों की समस्याओं को लेकर तहसीलदार को सौपा ज्ञापन
मुरादाबाद, अक्टूबर 9 -- Moradabad News: कांठ। भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक ने किसानों की समस्याओं को लेकर विभिन्न विभाग अधिकारियों को आगामी 13 अक्टूबर को प्रस्तावित पंचायत में बुलाने को लेकर एक ज्ञापन तहसीलदार के माध्यम से एसडीएम को दिया। भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक का प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी महेंद्र सिंह रंधावा के नेतृत्व में तहसीलदार कपिल कुमार आजाद से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए उनके समाधान की मांग की और तहसीलदार के माध्यम से एसडीएम को दिया। किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने घोषणा की कि 13 अक्टूबर को तहसील कांठ में किसानों की समस्याओं को लेकर बड़ी पंचायत का आयोजन किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल ने पंचायत में किसानों की समस्याओं के प्रभावी समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.