मुरादाबाद, जुलाई 19 -- Moradabad News: क्षेत्र के गांव ग्वारऊ में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें किसानों की समस्याओं पर चर्चा हुई। रविवार को हुई बैठक में संगठन विस्तार करते हुए मोहित चौधरी को जिला महासचिव युवा, अर्पण प्रजापति को जिला उपाध्यक्ष युवा, बॉबी राजपूत ग्राम अध्यक्ष ग्वारऊ, राजेंद्र चौधरी तहसील सचिव, अशोक कुमार तहसील सचिव, ब्रजकिशोर सैनी उर्फ मिंटू सैनी तहसील उपाध्यक्ष, धर्मेंद्र सिंह ब्लॉक सचिव, लखपत सिंह ग्राम अध्यक्ष लक्ष्मपुर बनाया गया। बैठक में किसानों की बिजली, खाद एवं बकाया भुगतान, तहसील में किसानों का हो रहा शोषण आदि की शिकायतें गांव व क्षेत्र के किसानों ने संगठन के सामने रखी। संगठन ने आश्वाशन दिया कि समस्त समस्याओं का समाधान करवाया जाएगा। बैठक में उदयपाल सिंह प्रदेश सचिव, चौधरी सतीश काजला जिला...