Moradabad News: भाकपा जन समस्याओं को लेकर 26 को देगी ज्ञापन
मुरादाबाद, अक्टूबर 22 -- Moradabad News: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला काउंसिल ने नगर में बढ़ती जनसमस्याओं पर रोष व्यक्त किया गया। वक्ताओं में पुष्पा सैनी, विनीता ने कहा कि गलियों से लेकर सड़कों तक पर चलना दूभर हो गया है। गंदगी पसरी है। साफ सफाई चौपट है। राशन डीलर मन मानी कर रहे हैं। आयुष्मान कार्ड में भी अनियमितताएं बरती जा रहीं हैं। लाइन पार को शहर से जोड़ने के ओवर ब्रिज की मांग भी लंबित है। निर्णय लिया गया कि इन सभी समस्याओं को लेकर 26 अक्टूबर को डीएम को ज्ञापन दिया जाएगा। अध्यक्षता अनिरुद्र त्रिपाठी ने और संचालन मुकेश कुमार ने किया। रामकिशोर रस्तोगी, रूप किशोर, बाला कश्यप, कल्याण पंडित, अमरीक, मनोज शर्मा, करन सिंह सागर, विनीता, मोहम्मद गफ्फार, प्रदीप सैनी आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.