मुरादाबाद, अगस्त 28 -- Moradabad News: बिलारी। मोहल्ला महाजनान में आराध्या जैन ने भाई आरव जैन की कलाई पर राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास से मनाया। दोनों ने एक-दूसरे के प्रति प्रेम और स्नेह का इजहार किया। इस अवसर पर परिवार में खुशी का माहौल रहा। रक्षाबंधन के अवसर पर एडवोकेट जितेंद्र अग्रवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जैन ने बहनों से राखी बंधवाई। उन्होंने सभी बहनों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए पर्व की शुभकामनाएं दी। कोतवाली प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने महिला कांस्टेबलों से राखी बंधवाई। रक्षाबंधन पर रोडवेज में पुलिस की कड़ी निगरानी रक्षाबंधन पर्व को लेकर रोडवेज पर पुलिस मुस्तैद रही। यह भी पढ़ें- बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर की सुखी जीवन की प्रार्थना कोतवाली प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने स्वयं सुरक...