मुरादाबाद, नवम्बर 10 -- Moradabad News: ​ भाई-बहन के पवित्र रिश्ते और अटूट स्नेह का प्रतीक 'भैया दूज' (यम द्वितीया) का पर्व आज श्रद्धा, उल्लास और पारंपरिक विधि-विधान के साथ मनाया जाएगा। पर्व को लेकर क्षेत्र के बाजारों में आज दिन भर खासी रौनक देखने को मिली और लोगों ने जमकर खरीदारी की। ​कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर मनाए जाने वाले इस पर्व पर बहनें अपने भाइयों के माथे पर रोली और अक्षत का तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र, उत्तम स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना करेंगी। वहीं, भाई भी बहनों को रक्षा का वचन देते हुए उपहार भेंट करेंगे। मान्यता के अनुसार, इस दिन यमुना ने अपने भाई यमराज को आदरपूर्वक भोजन कराया था, जिसके बाद यमराज ने वरदान दिया था कि जो भाई इस दिन बहन के घर जाकर तिलक कराएगा और भोजन करेगा, उसे अकाल मृत्यु का भय नहीं रहेगा। यह...