मुरादाबाद, अगस्त 29 -- Moradabad News: डिलारी थाना क्षेत्र में करनपुर-सूरजनगर मार्ग पर मलकपुर सैंदली के पास शुक्रवार शाम स्कार्पियो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में ठाकुरद्वारा निवासी महिला की मौत हो गई और उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के गांव गंझेड़ा आलम निवासी सरवती(60) पत्नी छिद्दा सिंह शुक्रवार को रक्षाबंधन के दिन गांव राईभूड़ स्थित मायके में भाइयों को राखी बांधने गई थीं। शाम करीब सात बजे बेटा अजय कुमार(28) मां सरवती को बाइक से लेकर घर लौट रहा था। डिलारी थाना क्षेत्र में सूरजननगर-करनपुर मार्ग पर मलकपुर सैंदली के पास पहुंचा तभी स्कार्पियो ने बाइक में टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- Gangapar News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हादसे में सरवती और उनका बेटा अजय गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर...