Moradabad News: भांतु समाज ने जाति प्रमाण पत्र जारी करने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
मुरादाबाद, अगस्त 7 -- Moradabad News: बिलारी में भांतु समाज के जाति प्रमाण पत्र जारी किए जाने की मांग को लेकर नेशनल अकैडमी फॉर सोशल मूवमेंट एवं नागरिक एकता परिषद के तत्वावधान में सतारन गांव के भांतु समाज के लोग तहसील पहुंचे। उन्होंने एसडीएम बिलारी को ज्ञापन सौंपकर जाति प्रमाण पत्र जारी कराने की मांग उठाई। शुक्रवार को सतारन गांव के भांतु समाज के लोग ह्यूमन राइट डिफेंडर प्रेम कुमार के नेतृत्व में तहसील पहुंचे। उन्होंने बताया कि वर्ष 2016 तक तहसील प्रशासन की ओर से नियमित रूप से भांतु नाम से जाति प्रमाण पत्र जारी किए जाते थे। समुदाय के लोगों के पास पूर्व में जारी जाति प्रमाण पत्र और अन्य अभिलेख भी मौजूद हैं, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से पात्र लोगों के जाति प्रमाण पत्र जारी नहीं हो रहे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता प्रेम कुमार ने कहा कि यह समस्या शासन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.