Moradabad News: भरी दोपहर में छाया अंधेरा, बारिश संग ओलावृष्टि
मुरादाबाद, अक्टूबर 9 -- Moradabad News: मुरादाबाद। सर्दी की दहलीज पर कदम रख रहे मौसम ने शुक्रवार को एकाएक मिजाज बदला। आसमान घने काले बादलों से घिरा और भरी दोपहर रात जैसा अंधेरा छा गया। आसमान पर घिर आईं काली घटाओं के साथ तेज हवा चली और गरज चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। अगवानपुर समेत देहात क्षेत्र में कई जगह ओलावृष्टि भी हुई। करीब घंटेभर हुई बारिश ने शहर के लोगों को गुलाबी ठंड का एहसास कर दिया। बारिश के चलते शहर में कुछ जगहों पर जलभराव हो गया। शुक्रवार को सुबह के समय आसमान पर हल्के बादल छाए हुए थे जिसकी वजह से लोगों को बारिश होने की संभावना महसूस हो रही थी, लेकिन बाद में आसमान लगभग साफ हो गया और धूप खिल गई लेकिन मध्यान्ह के समय मौसम ने मिजाज एक झटके से बदला। यह भी पढ़ें- Moradabad News: आसार:बूंदाबांदी कराएगी हवा में गुलाबी ठंडक घुलने का एहस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.