Moradabad News: भजन संध्या में दीं मनमोहक प्रस्तुतियां
मुरादाबाद, अक्टूबर 4 -- Moradabad News: मुरादाबाद। आर्ट ऑफ लिविंग मुरादाबाद की ओर से रविवार को चार दिवसीय "एडवांस मेडिटेशन प्रोग्राम" का आयोजन 1 अक्टूबर से 4 अक्टूबर तक ओरेकल नेत्र चिकित्सालय के ऑडिटोरियम में किया गया। शिविर में साधकों को मुद्रा प्राणायाम, पद्म साधना, होलो एम्प्टी ध्यान सहित विभिन्न विशेष ध्यान प्रक्रियाएं कराई गईं। इसके साथ ही ज्ञान चर्चा के माध्यम से आध्यात्मिक विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया तथा साधकों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर भी दिए गए। यहां प्रसिद्ध गायिका दीपिका चौधरी द्वारा भजन संध्या की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। आर्ट ऑफ लिविंग की प्रशिक्षिका विभा अरोड़ा, प्रशिक्षक ऋषि गुरु शरणम, डॉ़ गिरिजेश कैन व डॉ़ मेघा श्रीवास्तव, ऋषि यादव, दोषांत वर्मा, शीतू छाबड़ा आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.