Moradabad News: भगवान की छठी पूजकर किया कड़ी-चावल का भंडारा
मुरादाबाद, सितम्बर 11 -- Moradabad News: अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद राष्ट्रीय बजरंग दल ने अपने एक मुट्ठी अनाज अभियान के तहत पीतल बस्ती रोडवेज के पास दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर पर भगवान कृष्ण की छठी मनाई और कढ़ी चावल का भंडारा किया। कार्यकर्ताओं के सेवा भाव के चलते काफी लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष रोहन सक्सेना ने कहा भंडारे का उद्देश्य सेवा, सहयोग, समरसता और परस्पर भाईचारे की भावना को मजबूत करना है। व्यवस्था में सुरेश गुप्ता, इशांक भारद्वाज, अभिषेक श्रीवास्तव, गंगा राणा, रोहित भटनागर, सुशांत गुप्ता, जतिन प्रजापति, अभिषेक सैनी, यश वर्मा, रचित शर्मा, स्वयं शर्मा, भानु प्रताप, रिंकू कुमार रहे। यह भी पढ़ें- Gangapar News: गाजे बाजे के साथ निकाली गई झांकी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.