Moradabad News: भगतपुर में घटिया पनीर बनाने का जखीरा मिला, दो पर मुकदमा
मुरादाबाद, नवम्बर 5 -- Moradabad News: मुरादाबाद जिले के भगतपुर टांडा थाना क्षेत्र के ग्राम मझरा बरखेड़ा में खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस ने संयुक्त छपेमारी में घटिया पनीर बनाने का जखीरा पकड़ा है। इसमें मुख्य कारोबारी रिजवान समेत दो पर एफआईआर दर्ज करवाई गई है। बुधवार देर रात की गई कार्यवाही में मौके से पांच किलो पनीर, डिटर्जेंट समेत पनीर तैयार करने का सामान और रसायनिक पदार्थ मिले हैं। पूर्व में भी उक्त कारोबारी के विरुद्ध मिलावटी खाद्य पदार्थ तैयार करने और बिक्री में रिपोर्ट की जा चुकी है। ताजा मामले में खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रजन सिंह ने इस मामले में भगतपुर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी की तहरीर पर मोहम्मद रिजवान दूध डेयरी एवं पनीर का कारोबार करते हैं। सूचना मिली कि इसके संचालक मोहम्मद रिजवान पुत्र शरीफ असुरक्षित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.