Moradabad News: भक्तों की रक्षा को अवतरित होते भगवान
मुरादाबाद, सितम्बर 30 -- Moradabad News: कांशीराम बड़ा पार्क में चल रही श्री गौ माता सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में हो रही श्रीमद् भागवत कथा में कथा व्यास प्रमोद कृष्ण दास ने भगवान के विभिन्न अवतारों का वर्णन किया। उन्होंने नृसिंह, वामन और कृष्ण अवतार और उनके जन्मों का मनोहारी प्रसंग सुनाया। उन्होंने बताया जब भगवान प्रहलाद पर अत्याचार हुए, और हिरण्यकशिपु ने भगवान की सत्ता को चुनौती दी। तब भगवान ने नृसिंह के रूप में अवतरित होकर भक्त प्रहलाद की रक्षा की। इसी तरह भगवान भक्तों की रक्षा को समर्पित रहते हैं। व्यवस्था में ट्रस्ट की अध्यक्ष निशा सक्सेना एवं सचिव सचिन सक्सेना सहित वंदना सिन्हा, आकाश जोशी, नौबतराम सैनी, आलोक सिन्हा,रानी कश्यप, किरण भटनागर, वैष्णवी गीता चौधरी, अर्चना कश्यप,मीरा कश्यप आदि शामिल रहे। यह भी पढ़ें- Moradabad News: विपरीत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.