Moradabad News: भक्ति संगीत वैराग्य की ओर करता अग्रसर
मुरादाबाद, जुलाई 17 -- Moradabad News: हरथला इतवार के बाजार स्थित शिव मंदिर में भक्ति संगीत का आयोजन किया गया। कथा व्यास आचार्य राज कुमार ने बताया भक्ति संगीत की परंपरा युग युगांतर से चली आ रही है। देवी देवता भी मनोरंजन के लिए इसका ही आनंद लेते हैं। उन्होंने कहा भक्ति संगीत हमें वैराग्य और समर्पण की ओर अग्रसर करता है। यही प्रभु की भक्ति और मोक्ष की ओर बढ़ने का मार्ग है। उन्होंने कहा यह जीवन ही भक्ति कर मोक्ष पाने के लिए मिला है। इसे व्यर्थ नहीं करना चाहिए। व्यवस्था में राजेंद्र सिंह, सुनील रावत,सुनीता रानी, प्रदीप सैनी, राघव शर्मा, विनीता, द्रुपा रानी, मनोज सिंह आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.