मुरादाबाद, सितम्बर 6 -- Moradabad News: स्टेशन रोड स्थित आर्य समाज मुरादाबाद पर रविवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के दूसरे दिन जन्माष्टमी पर्व का आयोजन किया गया। इस मौके पर पं वीरेंद्र शास्त्री ने संदीप गुप्ता-प्रेमलता गुप्ता, जितेन्द्र आर्य -पुष्पा आर्य , प्रभाकर रस्तौगी -पूनम रस्तौगी, मथुरा प्रसाद आर्य -गायत्री आर्य, शेखर गुप्ता -अंशिका गुप्ता, निर्मल आर्य -प्रीता आर्य व संदीप त्रिवेदी -राधारानी त्रिवेदी की यज्ञमानी में वैदिक रीति से यज्ञ संपन्न कराया। इसके बाद अजय आर्य ने श्रीकृष्ण की महानता से ओतप्रोत भजन प्रस्तुत किये। इस दौरान एसएस यादव, एसके यादव अतिथि के रुप में उपस्थित रहे। अध्यक्षता उप प्रधान कपिल मुनि ने की और संचालन रमेश सिंह आर्य एडवोकेट ने किया। यह भी पढ़ें- Moradabad News: वेद-वेदांगों में प्रवीण थे श्री कृष्ण राम मुनि, ड...