Moradabad News: ब्यूटीफुल लेडीज क्लब ने आर्थिक रूप से मदद की
मुरादाबाद, जुलाई 21 -- Moradabad News: मुरादाबाद। ब्यूटीफुल लेडीज क्लब की ओर से मंगलवार को पुलिस मॉडर्न स्कूल पीएसी में आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों की आर्थिक रूप से मदद की गई। विद्यार्थियों की स्कूल फीस जमा कर उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। क्लब की संस्थापक अध्यक्ष डॉ. बबीता गुप्ता ने बताया कि ब्यूटीफुल लेडीज़ क्लब पिछले कई वर्षों से जरूरतमंद विद्यार्थियों की शिक्षा में सहयोग करते हुए उनकी स्कूल फीस जमा करता आ रहा है। यहां अध्यक्ष डॉ. पायल पुरी, डॉ. ऋतु श्रीधर, डॉ. रूबी चुघ, डॉ. शिवानी गर्ग, डॉ.अंका कुमार, डॉ.उपमा अग्रवाल, राजुल गुप्ता, डॉ.मधुलिका बत्रा, संगीता मदान, डॉ़ गरिमा मिश्रा,डॉ़ शालिनी जैन रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.