Moradabad News: बैनर न फ्लैक्सी, बीएलओ की जगह काम करता मिला पति
मुरादाबाद, अक्टूबर 17 -- Moradabad News: मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) अभियान के तहत शनिवार को शहर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न बूथों पर बीएलओ उपस्थित रहे। बूथों पर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, नाम में संशोधन कराने और अन्य जरूरी प्रक्रियाओं के लिए मतदाता पहुंचे। नए मतदाताओं ने नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6 भी लिया। जिले भर में यह अभियान सुबह 10 बजे से दोपहर चार बजे तक चला। एसएसआर अभियान में बूथों पर बीएलओ तो उपस्थित रहे मगर बूथों पर कहीं भी अभियान से संबंधित बैनर या फ्लैक्सी नहीं थी। इससे मतदाताओं को बूथों तक पहुंचने में दिक्कत हुई। अभियान के दौरान बूथ संख्या 41 पर अलग स्थिति देखने को मिली। यहां बीएलओ की जगह उनका पति ड्यूटी करता मिला। ऐसे में चुनाव संबंधी कार्यों में निर्धारित कर्मचारी की जगह किसी दूसरे व्यक्ति के काम कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.