मुरादाबाद, अक्टूबर 22 -- Moradabad News: थाना क्षेत्र के गांव जैतपुर पट्टी में वेल्डिंग की दुकान से बैटरी चोरी करने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया। बुधवार सुबह दुकान से बैटरी चोरी कर बाइक से भाग रहे दोनों युवकों को ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ लिया था। इसके बाद उनकी पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया था। गांव निवासी मोहम्मद यामीन की वेल्डिंग की दुकान से दोनों युवक बैटरी चोरी कर भाग रहे थे। ग्रामीणों ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया था। थाना प्रभारी हम्बीर सिंह जादौन ने बताया कि बैटरी चोरी के मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...