मुरादाबाद, अगस्त 5 -- Moradabad News: अपनी सैलरी निकालने आए कर्मचारी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर परिजनों के हवाले किया। कंठ थाना क्षेत्र के उमरी कला निवासी माजिद हसन पुत्र जाहिद हसन छजलेट की एसबीआई बैंक से अपनी सैलरी निकालना आया था। बैंक से पैसे लेने के बाद बैंक के पास ही अनिका अस्पताल से गैस की दवाई लेने गया वहीं पर दवाई लेने से पहले ही सीने में तेज दर्द हुआ। आनन फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर इलाज के दौरान माजिद की मौत हो गई। मृतक उमरी कला में नगर पंचायत कर्मचारी था सूचना के बाद मृतक के परिजन वह पुलिस भी मौके पर आई। मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम करने से इनकार कर दिया पुलिस ने सब परिजनों के हवाले कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...