Moradabad News: बेटे ने माता-पिता को पीटकर किया घायल, केस दर्ज
मुरादाबाद, अगस्त 30 -- Moradabad News: मझोला थाना क्षेत्र के लाइनपार हरिहर कालोनी में बेटे ने अपने माता-पिता को मारपीट कर घायल कर दिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना मझोला के लाइनपार हरिहर कालोनी निवासी रामगोपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रक्षाबंधन की रात करीब 8 बजे बेटा दीपक उनके और उनकी पत्नी के साथ गली गलौज करने लगा। गाली देने से मना करने पर आरोपी बेटे ने अपनी माँ और पिता को लात घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। घटना के समय मेरे परिवार के अन्य सदस्यों ने पहुंच कर किसी तरह दोनो को बचाया। रामगोपाल ने पुलिस से कहा कि बेटे दिपक कुमार के कृत्य से उन्हें शारीरिक चोट के साथ साथ मानसिक रूप से भी काफी परेशानी हुई है। आशंका जताया कि है कि भविष्य में दीपक उन्हें और उनकी पत्नी के जान के लिए खतरा बन सकता है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.