Moradabad News: बेटियों की राह आसान करने को नौ दिन मुफ्त ऑटो चला रहे कुलदीप सिंह
मुरादाबाद, अक्टूबर 17 -- Moradabad News: नवरात्र में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना के साथ बेटियों के सम्मान और सुरक्षा का संदेश भी दिया जा रहा है। इसी भावना को साकार कर रहे हैं कटघर निवासी ऑटो चालक कुलदीप सिंह। उन्होंने नवरात्र के नौ दिनों तक बेटियों के लिए निशुल्क ऑटो से सफर कराने का संकल्प लिया है। कुलदीप सिंह का यह प्रयास नवरात्र में बेटियों के प्रति सम्मान और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल पेश कर रहा है। उनका उद्देश्य बेटियों को आने-जाने में सहूलियत देना और समाज में उनके सम्मान का संदेश पहुंचाना है। अपनी कमाई का कुछ हिस्सा छोड़कर वह इन नौ दिनों में बेटियों की राह आसान बनाने में जुटे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.