Moradabad News: बेटा न होने से परेशान महिला ने फांसी लगाकर दी जान
मुरादाबाद, जुलाई 27 -- Moradabad News: मझोला थाना क्षेत्र के कांशीराम नगर में सोमवार सुबह एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने बताया कि महिला बेटा न होने के कारण मानसिक रूप से परेशान रहती थी। पुलिस ने फॉरेंसिक विभाग की फील्ड यूनिट से जांच पड़ताल कराने के बाद पोस्टमार्टम कराके शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले की लता राजभर(34) की शादी दस साल पहले मझोला के कांशीरामनगर निवासी संदीप सिंह राजभर से हुई थी। पति कास्मेटिक की दुकान चलाता है। दो बेटियां हैं। बताया गया कि सोमवार सुबह किसी समय लता दुपट्टे का फंदा बनाकर जीने पर लटक गई। परिजनों की नजर पड़ी तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कांशीराम नगर चौकी प्रभारी शिवम पंवार टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.