Moradabad News: बेकाबू हुई कार ने डायल-112 की पीआरवी में मारी टक्कर, हेड कांस्टेबल घायल
मुरादाबाद, अगस्त 5 -- Moradabad News: मैनाठेर थाना क्षेत्र में रामपुर रोड स्थित पुराने टोल बाईपास पर मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे तेज रफ्तार कार ने डायल-112 की पीआरवी में टक्कर मार दी। हादसे में पीआरवी पर तैनात हेड कांस्टेबल सुभाष चंद्र समेत कार चालक, कार मालिक और उसका बेटा घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, डायल-112 की पीआरवी-233 पर तैनात हेड कांस्टेबल सुभाष चंद्र अपने साथियों के साथ पुराने टोल बाईपास पर ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रही एक कार ने खड़ी पीआरवी में जोरदार टक्कर मार दी। हेड कांस्टेबल सुभाष चंद्र ने बताया कि कार चालक लापरवाही और तेज रफ्तार से वाहन चला रहा था, जिससे यह हादसा हुआ। यह भी पढ़ें- Sambhal News: तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, घायल सूचना मिलते ही दूसरी डायल-112 पीआरवी मौके पर पहुंची और सभी घायलो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.