मुरादाबाद, सितम्बर 15 -- Moradabad News: मुरादाबाद, मुख्य संवाददाता। बसपा ने विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। बूथ और सेक्टर स्तर पर संगठन के गठन के बाद अब पार्टी कैडर कैंपों के जरिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने में जुट गई है। मंगलवार को पाकबड़ा स्थित मंडलीय कार्यालय में मुरादाबाद और बरेली मंडल के संगठन की समीक्षा बैठक हुई। इसमें दोनों मंडलों में गुरुवार से शुरू होने वाले कैडर कैंपों की तैयारियों और विधानसभा स्तर पर संगठन की सक्रियता बढ़ाने की रणनीति तय की गई। बैठक में बसपा के वेस्ट यूपी प्रभारी, राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व सांसद मुनकाद अली ने पदाधिकारियों से चुनाव की तैयारियों में पूरी ताकत से जुटने को कहा। उन्होंने पार्टी की ओर से तय कार्यक्रमों को सफल बनाने और संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। मुरादाबाद और बरेली मंडल के मुख्य से...