मुरादाबाद, सितम्बर 12 -- Moradabad News: डिलारी। थाना क्षेत्र के गांव आलियाबाद में बूढ़े बाबू की दूज का मेला आज से प्रारंभ।मेले में प्राचीन बूढ़े बाबू की प्रतिमा पर हर वर्ष की भांति इस बार भी बूढ़े बाबू की दूज का पावन मेला आयोजित किया जाएगा।मेले को लेकर कमेटी ने पूरी तैयारी कर ली है, कमेटी के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं से सह परिवार मेले में पहुंचने की अपील की है, उन्होंने बताया कि श्रद्धालु बूढ़े बाबा के दर्शन कर फूल, प्रसाद अर्पित करेंगे, जिसको लेकर दूर-दूर से श्रद्धालु प्रसाद चढ़ाने के लिए आते हैं, मेले का आयोजन तीन दिवसीय रहेगा, जिसमें पुलिस प्रशासन भारी संख्या में उपस्थित रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...