मुरादाबाद, अगस्त 27 -- Moradabad News: मुरादाबाद। कृषि विभाग ने किसानों को मिनी किट और अनुदान आधारित बीज वितरण तैयारी पूरी कर ली है। बुकिंग के बाद लॉटरी निकाली जाएगी, इसके आधार पर निशुल्क बीज का वितरण होगा। गेहूं और जौ के बीज पर 50 प्रतिशत की छूट दिए जाएंगे। जिला कृषि अधिकारी डॉ. आर पी सिंह के अनुसार दलहनी और तिलहनी फसलों के बीज की बुकिंग 10 सितंबर तक होगी। 11 सितंबर को इसकी लॉटरी निकलेगी। जबकि गेहूं और जौ की बुकिंग 30 सितंबर तक तय की गई है। एक अक्टूबर को इसकी लॉटरी निकाली जाएगी। मिनी किट वितरण बुकिंग के सात दिन के अंदर किया जाएगा। जनपद में मांग के अनुरूप छूट आधारित बिक्री वाले अनाज के बीज उपलब्ध हो रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...