Moradabad News: बीपी मंडल सामाजिक न्याय के पुरोधा थे : जयवीर यादव
मुरादाबाद, अगस्त 25 -- Moradabad News: जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय, सिविल लाइंस में बीपी मंडल की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने बीपी मंडल के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि बीपी मंडल का भारतीय राजनीति और सामाजिक न्याय की दिशा तय करने में ऐतिहासिक योगदान रहा है। जयवीर यादव ने कहा कि बाबू बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल बिहार के सातवें मुख्यमंत्री रहे। वर्ष 1968 में उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, हालांकि करीब 30 दिन बाद ही इस्तीफा दे दिया। इसके बाद दूसरा पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष के रूप में उनकी भूमिका ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर अलग पहचान दिलाई।
बीपी मंडल के योगदान उन्होंने कहा कि बीपी मंडल सामाजिक न्याय और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के सशक्त पैरोकार थे। उनके नेतृत्व में तैयार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.