Moradabad News: बिहारी आदर्श कन्या इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनी पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती
मुरादाबाद, नवम्बर 14 -- Moradabad News: बिहारी आदर्श कन्या इंटर कॉलेज में शनिवार को प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती (बाल दिवस) बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस मौके पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ.अंजना शर्मा ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया, इसके बाद छात्राओं ने देशभक्ति गीत, नृत्य और भाषण सहित कई रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया। प्रधानाचार्या डॉ. अंजना शर्मा और अन्य वक्ताओं ने बच्चों को संबोधित करते हुए चाचा नेहरू के जीवन, उनके आदर्शों और बच्चों के प्रति उनके विशेष स्नेह पर विस्तार से प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- Roorki News: बाल दिवस पर चाचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.