मुरादाबाद, अगस्त 30 -- Moradabad News: बिलारी। नगर में 63वां मेला फूल डोल शोभायात्रा एवं कंस वध का आयोजन 7 सितंबर सोमवार को होगा। नगर मेला कमेटी की बैठक शाहबाद रोड स्थित कार्यालय पर बुलाई गई। सनातन धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष पंकज चौहान में सुझाव रखा कि पहले कुश्ती प्रतियोगिता मेला स्थल से अन्यत्र कराई जाती थी उसको मेला परिसर में ही कराया जाए। दंगल प्रतियोगिता व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष मोहम्मद आलम के निर्देशन में होगी। रेफरी का दायित्व हरौरा गांव निवासी चौधरी राजेश सिंह उर्फ खन्ना पहलवान को सौंपा गया। पतंग प्रतियोगिता का निर्देशन अभिषेक शर्मा एडवोकेट करेंगे। बैठक में कमेटी के अध्यक्ष संजय जैन, मेला संयोजक कौशल ठाकुर,सलीम अहमद, बिशन सिंह यादव, नीरज रुहेला, विशाल गुप्ता, महेश कश्यप, मास्टर सलीम, दुष्यंत चौहान, सभासद निहाल सिंह लाठर, अभिषेक प...