मुरादाबाद, अगस्त 26 -- Moradabad News: बिलारी। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर बुधवार को नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में जुलूसे मोहम्मदी अकीदत, एहतराम और शानो-शौकत के साथ निकाला गया। नगर में निकला जुलूस दो किलोमीटर से अधिक लंबा रहा, जिसमें बच्चे, युवा, बुजुर्ग और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जुलूस के दौरान "सरकार की आमद मरहबा, आका की आमद मरहबा" की सदाएं लगातार गूंजती रहीं। बच्चों और युवाओं के हाथों में कलमा लिखे झंडे व इस्लामी परचम नजर आए। जगह-जगह लोगों ने जुलूस में शामिल अकीदतमंदों के लिए तबर्रुक का इंतजाम किया। नगर के प्राचीन मदरसा अहले सुन्नत वल जमात में परचम कुशाई के बाद जुलूसे मोहम्मदी का आगाज हुआ। जुलूस वैदों वाले चौक, रजा चौक, गल्ला स्टोर, पैंठ बाजार, पौड़ा खेड़ा मंदिर, शाहबाद रोड, महाराणा प्रताप चौक, मुरादाबाद-आगरा हाईव...