मुरादाबाद, जुलाई 15 -- Moradabad News: बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन एमएलसी चुनाव को लेकर सपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी प्रत्याशी मोहम्मद दानिश अख्तर के चुनाव की समीक्षा बुधवार को सपा कैंप कार्यालय एमआई हाउस पर की गई। बैठक में पार्टी के जिलाध्यक्ष संभल असगर अली अंसारी, बिलारी विधायक हाजी मोहम्मद फहीम इरफान ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। असगर अली अंसारी ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे घर-घर संपर्क कर शिक्षक मतदाताओं से वोट की अपील करें। विधायक बिलारी ने कहा कि संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की मेहनत हमारी ताकत है। पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ चुनाव प्रचार में जुटें। बैठक में चुनावी रणनीति, बूथ प्रबंधन, मतदाता संपर्क अभियान तथा मतदान अधिक से अधिक सुनिश्चित कराने पर चर्चा की गई। बैठक में जिला उपाध्यक्ष हाजी मोहम्मद ...