मुरादाबाद, सितम्बर 19 -- Moradabad News: बिलारी। नगर में गणेश महोत्सव के समापन के बाद शनिवार को राधा अष्टमी के शुभ अवसर पर भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। मंदिर शंभूनाथ से शुरू हुई शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भगवान जगन्नाथ के जयकारों और श्रीकृष्ण-राधारानी के भजनों से वातावरण भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा से पहले श्रद्धालु परंपरागत रूप से पंजाबी धर्मशाला पहुंचे। यहां भगवान जगन्नाथ का सिंहासन सजाकर श्रृंगार किया गया। इसके बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। पूजा के बाद महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने दोनों ओर से सिंहासन को खींचकर शोभायात्रा को आगे बढ़ाया।इस्कॉन ग्रुप के सदस्यों ने श्रीकृष्ण और राधारानी के भजनों की प्रस्तुति दी। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: राधा अष्टमी पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उ...