Moradabad News: बिलारी के सिहाली माला के युवक की दिल्ली में हत्या
मुरादाबाद, जुलाई 18 -- Moradabad News: कोतवाली क्षेत्र के गांव सिहाली माला के युवक की दिल्ली में हत्या कर दी गई। उसका शव मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बिलारी के गांव सिहाली माला निवासी 20 वर्षीय शहजाद आलम 14 जुलाई की सुबह 10 बजे से गायब था वह मैस्ट्रो सैलून पंजाबी बाग के लिए काम करने को निकाला लेकिन उसके बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ जा रहा था। युवक का शव दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज के नीचे से बरामद हुआ। सूचना के बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। बीती रात मिले शव के बाद दिल्ली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम गुरु तेग बहादुर अस्पताल में करने के लिए भेज दिया। हत्या के कारणों का पता नहीं लग सका। मामले को लेकर परिवार के लोग दिल्ली पहुंच गए। जहां रिपोर्ट दर्ज करने को तहरीर दी गई है। वहीं गांव में युवक का शव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.