मुरादाबाद, अक्टूबर 21 -- Moradabad News: ब्लॉक क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र रतनपुर कलां में बुधवार को आयोजित विद्युत समाधान कैंप में उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनी गईं। कैंप में प्राप्त 13 शिकायतों में से छह का मौके पर निस्तारण किया गया। ग्राम भैंसोड़ा यूसुफपुर निवासी उर्मिला पत्नी समरपाल के बिजली बिल में मीटर रीडिंग की त्रुटि दूर होने पर उन्हें बड़ी राहत मिली। कैंप में कई बिजली बिल भी जमा हुए। विधायक प्रतिनिधि ब्रजानंद उर्फ विक्की ठाकुर ने विद्युत अधिकारियों के साथ शिकायतें सुनकर शेष समस्याओं का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। कैंप में बिल संशोधन, नए कनेक्शन, खराब मीटर, लो-वोल्टेज और विद्युत आपूर्ति संबंधी शिकायतों पर सुनवाई हुई। इस दौरान एसडीओ, जेई, कार्यकारी सहायक, टीजी-2 सहित भाजपा जिला मंत्री ब्रजेश कुमार लोधी, ज्योति वाल्मीकि, मंडल ...