Moradabad News: बिजली चेकिंग अभियान में 15 पर चोरी का मुकदमा
मुरादाबाद, जुलाई 23 -- Moradabad News: क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और ओवरलोड की समस्या पर नियंत्रण के लिए विद्युत विभाग ने गुरुवार को ग्राम काकर खेड़ा में सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान बिजली चोरी करते पाए गए 15 उपभोक्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। एसडीओ रंजीत सिंह के नेतृत्व में जेई महेश चौहान, प्रेम प्रकाश, अंकित कुमार तथा विभागीय टीम ने गांव के विभिन्न मोहल्लों में घर-घर जाकर बिजली कनेक्शन, मीटर और विद्युत लाइनों की जांच की। जांच के दौरान कई स्थानों पर अवैध रूप से बिजली का उपयोग मिलता पाया गया। विभाग ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए संबंधित उपभोक्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी। जेई महेश चौहान ने बताया कि बिजली चोरी से ट्रांसफार्मरों और विद्युत लाइनों पर अतिरिक्त भार बढ़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.