Moradabad News: बिजली के तारों से टकराती टहनियां, उतरा करंट फिर भी नहीं जागे जिम्मेदार
मुरादाबाद, अक्टूबर 4 -- Moradabad News: मुरादाबाद। आवास विकास 6-बी बुद्धि विहार फेस-2 के लोग विभागीय उदासीनता का खामियाजा भुगत रहे हैं। घरों के सामने खड़े बड़े-बड़े पेड़ों की टहनियों से होकर गुजर रही बिजली की लाइन लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बनी हुई है। एक सप्ताह पूर्व बारिश में जमीन में करंट उतर आया। लोग बाल-बाल बच गए। शिकायत के बाद भी आवास विकास परिषद की ओर से समस्या दूर नहीं कराई जा सकी है। मोहल्ले के रजनी सैनी, भीखम सिंह, दुर्गेश गुप्ता, नरेश सिंह, मीनाक्षी का कहना है कि हवा के साथ जैसे ही पेड़ों की टहनियां बिजली के तारों से टकराती हैं, चिंगारी निकलती है और फिर बिजली गुल हो जाती है। खतरा भी बढ़ जाता है। एक सप्ताह पहले बारिश के दौरान करंट उतरने से गनीमत रही कि कोई इसकी चपेट में कोई नहीं आया। बताया कि बिजली के तारों के पास खड़े पेड़ों की ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.