Moradabad News: बिजली का तार टूटकर गिरने से बालक झुलसा
मुरादाबाद, अगस्त 9 -- Moradabad News: बिलारी के गांव धनुपरा तुरखेड़ा में 440 वोल्ट की विद्युत लाइन का तार टूट कर अचानक गिर गया। इस बीच वहां खेल रहा 10 वर्ष के बालक अंकुश तार की चपेट में आकर झुलस गया। परिजन उसे आनन-फनन निजी चिकित्सक के यहां ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। इस मामले को लेकर परिवार के लोग सपा विधायक मोहम्मद फहीम के पास पहुंचे और जर्जर विद्युत तार बदलवाने की मांग उठाई। विधायक बिलारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से वार्ता करके विद्युत लाइन को जल्द से जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस दौरान शिकायत करने वालों के निसार अली, नत्थू, रफेदीन,अंकुश, चंद्रपाल, जीवन सिंह, हरिशंकर, नरेश पाल, प्रेम, यूनुस मलिक, मुख्तियार अली, मनीष कुमार प्रजापति आदि सहित अनेकों ग्रामीण मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.