Moradabad News: बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का समापन, मंडल स्तर के लिए प्रतिभागियों का चयन
मुरादाबाद, नवम्बर 14 -- Moradabad News: मुरादाबाद। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गुलाबबाड़ी में आयोजित दो दिवसीय 54वीं जनपद स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी 2026 का शनिवार को समापन हो गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राजकीय हाईस्कूल हुसैनपुर छिरावली की प्रधानाचार्य बबीता मेहरोत्रा, विद्यालय प्रबंधक बृजेश सिंह और प्रधानाचार्य रवेंद्र कुमार ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्पार्चन भी किया गया। प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को अतिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मंडल स्तर के लिए चयनित प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी गईं। प्रधानाचार्य रवेंद्र कुमार ने बाल दिवस की बधाई देते हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- Auraiya News: औरैया में विज्ञान प्रद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.