Moradabad News: बाल दिवस पर छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा,हुए पुरस्कृत
मुरादाबाद, नवम्बर 14 -- Moradabad News: सिरसवां हरचंद स्थित जेआरएसएम कॉन्वेंट स्कूल में शनिवार को आयोजित बाल दिवस के कार्यक्रम में बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को अतिथियों ने पुरस्कृत किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार ने बच्चों को बाल दिवस के मौके पर पंडित जवाहरलाल नेहरू के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू बच्चों से अधिक प्रेम करने थे, इसलिए उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने बच्चों को उज्जवल भविष्य के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक ने सभी बच्चों के लिए भोजन का प्रबंध किया। यह भी पढ़ें- Roorki News: बाल दिवस पर चाचा नेहरू के योगदान को किया याद, छात्राओं ने दी सांस्कृतिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.