Moradabad News: बालिका कबड्डी में प्रताप सिंह कन्या इंटर कॉलेज का दबदबा
मुरादाबाद, सितम्बर 29 -- Moradabad News: माध्यमिक विद्यालयों की जनपद स्तरीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को राजकीय इंटर कॉलेज में किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य बलबीर सिंह ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने छात्राओं को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता में प्रताप सिंह कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज लाइनपार, राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय हाई स्कूल बेहटा सरथल, जेआर अग्रवाल कन्या इंटर कॉलेज और राजकीय हाई स्कूल कुचावली की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। अंडर-14 बालिका वर्ग में प्रताप सिंह कन्या इंटर कॉलेज प्रथम और राजकीय इंटर कॉलेज द्वितीय रहा। अंडर-17 में राजकीय हाई स्कूल बेहटा सरथल प्रथम तथा जेआर अग्रवाल कन्या इंटर कॉलेज द्वित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.