मुरादाबाद, सितम्बर 30 -- Moradabad News: दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के सभागार में बुधवार को नवागंतुक जिलाधिकारी अनुनय झा के स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता ने की, जबकि संचालन महासचिव कपिल गुप्ता ने किया। अधिवक्ताओं ने फूल-मालाओं और पुष्पगुच्छ भेंट कर जिलाधिकारी का स्वागत किया। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष आदेश श्रीवास्तव ने जिलाधिकारी का जीवन परिचय प्रस्तुत किया। इसके बाद जिलाधिकारी अनुनय झा ने कहा कि बार और बेंच एक-दूसरे के पूरक हैं। दोनों समय-समय पर एक-दूसरे से सीखते हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व में जहां भी उनकी तैनाती रही, वहां की बार से उन्हें बहुत कुछ सीखने का अवसर मिला। उन्हें विश्वास है कि मुरादाबाद बार एसोसिएशन और यहां के अधिवक्ताओं से भी उन्हें काफी कुछ सीखने को म...