मुरादाबाद, जुलाई 28 -- Moradabad News: बारिश के बाद मंगलवार को शहर के कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई। रोडवेज के पीछे और बुध बाजार क्षेत्र में जलभराव के कारण बुध बाजार, कोठीवाल नगर, मालवीय नगर फीडर और आर्य समाज फीडर की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। वहीं गांधीनगर में भी बिजली गुल रही। दौलतबाग फीडर से जुड़े क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति बंद रही।इसके अलावा सिविल लाइंस क्षेत्र में पेड़ गिरने के कारण एहतियातन बिजली आपूर्ति बंद करनी पड़ी। इससे लोगों को बारिश के बीच परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बारिश के कारण शहर के अलग-अलग हिस्सों में बिजली के फॉल्ट हुए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर कुछ क्षेत्रों में शटडाउन लिया गया है। विभागीय कर्मचारी फॉल्ट को ठीक करने में जुटे हैं और आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया...