मुरादाबाद, जुलाई 28 -- Moradabad News: शहर में मंगलवार सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश ने नाला सफाई व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी। नाला चोक होने के कारण शहर की पॉश कॉलोनी समेत आम इलाके जलभराव की चपेट में नजर आए। रामगंगा बिहार स्थित ऑफीसर्स कॉलोनी भी पानी से लबालब दिखाई दी। कॉलोनी को जाने वाले मार्ग पर एक से डेढ़ फिट तक पानी नजर आया। दीनदयाल नगर स्थित ए ब्लॉक में जल निकासी के कोई इंतजाम नहीं होने के कारण जबरदस्त जल भराव हुआ। यहां रहने वाले लोग व्यवस्था को कोसते नजर आए। कुछ इसी प्रकार की हालत लाइन पार के मोहल्लों की भी दिखाई दी। प्रकाश नगर कुंदनपुर, हनुमान नगर जयंतीपुर, विकास नगर पीतल बस्ती, वारसी नगर आदि इलाके भी जल भराव की चपेट में रहे। जेल रोड स्थित कई दुकानों के अंदर पानी घुस गया। वहीं दूसरी और नगर निगम के कर्मचारी बारिश के बीच जल निकासी व...