Moradabad News: बारिश से बदला मौसम, दो दिन बाद फिर बूंदाबांदी के आसार
मुरादाबाद, अक्टूबर 12 -- Moradabad News: सर्दी की दहलीज पर एक हफ्ते के अंदर दूसरी बार हुई बारिश ने मौसम के मिजाज में काफी तब्दीली ला दी है। पिछले हफ्ते हुई बारिश से उमस भरी गर्मी का असर काफी कम हो गया था, अब रविवार की शाम और आधी रात हुई बारिश के चलते मौसम में ठंड का एहसास हो उठा। सोमवार सुबह भी आसमान पर बादल छाए दिखे मगर, मौसम विभाग ने आज बारिश होने की संभावना से इनकार किया है। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक मंगलवार और बुधवार को भी मौसम सामान्यत: साफ बना रहेगा, लेकिन, गुरुवार को फिर आसमान पर आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं। गुरुवार और शुक्रवार को कहीं-कहीं बूंदाबांदी और कहीं कहीं हल्की बारिश होने के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक हिमालय क्षेत्र पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से गुरुवार और शुक्रवार को बूंदाबांदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.