Moradabad News: बारिश में शहर से गांव तक बिजली संकट, कई इलाकों में घंटों गुल रही बिजली
मुरादाबाद, सितम्बर 26 -- Moradabad News: शनिवार सुबह से शुरू हुई बारिश के चलते शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। दिनभर बारिश के बीच शहर के अधिकांश इलाकों में बिजली की आवाजाही रही। अलग-अलग स्थानों पर फाल्ट होने के कारण लोगों को घंटों बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। चौमुखापुल पर सुबह करीब पांच बजे फाल्ट के साथ तारों में आग लग गई। इसके चलते रेती मोहल्ला, गुलाल गली और मेडिकल मार्केट की बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। इन इलाकों में सुबह सात बजे के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। सुबह करीब 9:30 बजे रेती मोहल्ला फीडर नंबर छह में भी फाल्ट हो गया। इसके कारण तंबाकू मोहल्ला, मझली बाजार और रेती मोहल्ला समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रही। करीब 10:30 बजे आपूर्ति सुचारू हो सकी। वहीं दोपहर करीब 1:30 बजे टैक्सी स्टैंड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.