मुरादाबाद, सितम्बर 9 -- Moradabad News: पिछले दिनों रुक-रुककर लगातार हो रही बारिश दो दिनों से पूरी तरह थम गई है। आसमान पर अब बादलों की आवाजाही नहीं के बराबर रह गई है। जिसके चलते उमस भरी गर्मी फिर से अपना असर दिखाने लगी है। मुरादाबाद में बुधवार को रात का न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जोकि सामान्य से एक डिग्री अधिक था। मौसम विभाग ने जो पूर्वानुमान जाहिर किया है उसके मुताबिक अगले तीन दिनों तक बारिश होने के कोई आसार नहीं हैं। आसमान पर सिर्फ नाममात्र के ही बादल दिखाई दे सकते हैं। दिन के समय धूप खिलने की वजह से तापमान बढ़ेगा वहीं, वातावरण में नमी काफी अधिक बढ़ी हुई होने की वजह से उमस परेशान करेगी। यह भी पढ़ें- पूर्वानुमान:चार दिन तक एक बूंद नहीं बरसाएंगे बादल उमस अधिक रहने के चलते दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस ह...