Moradabad News: बारिश के बीच भरभराकर गिरा घर, महिला और पांच बच्चे घायल
मुरादाबाद, अगस्त 24 -- Moradabad News: बीते कुछ दिन से हो रही बारिश मूंढापांडे के गांव बूजपुर आशा निवासी मजदूर के परिवार पर भारी पड़ गई। बारिश के कारण सोमवार तड़के करीब तीन बजे मजदूर के कच्चे मकान की छत भरभराकर गिर गई। हादसे में उसकी पत्नी और पांच बच्चे घायल हो गए। इनमें एक बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घर गिरने से मजदूर की गृहस्थी का सारा सामान भी खराब हो गया। मूंढापांडे थाना क्षेत्र के गांव बूजपुर आशा निवासी मित्रपाल मजदूरी करता है। परिवार में पत्नी मीना, बेटी ज्योति, नीलम, तुलिका कुमारी व प्रतिज्ञा और बेटा आयुष हैं। मित्रपाल ने बताया कि बरसात के कारण उनका मकान जर्जर हो गया था। पैसों के अभाव में उसकी मरम्मत नहीं करा पा रहे थे।
हादसे का विवरण रविवार रात मित्रपाल की पत्नी मीना और पांचों बच्चे घर में स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.