मुरादाबाद, सितम्बर 27 -- Moradabad News: अनवरत बारिश और मौसम की खराबी के बीच अफसरों की टीम ने रविवार को फाजलपुर और भटावली गो आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। उप जिलाधिकारी सदर अभिषेक सिंह एवं एसीएम माधव उपाध्याय ने फाजलपुर में पशुओं को दिया जा रहा हरा चारा, भूसा एवं पशु आहार की जानकारी ली। बाढ़ से बचाव को निर्माणाधीन प्लेटफार्म की प्रगति देखी। अस्थाई गो संरक्षण केंद्र भटावाली में रास्ता, हरा चारा की समस्या के निदान का उपाय किया। केंद्र के नजदीक की गोचर भूमि को संबद्धता की चर्चा की गई। केंद्र प्रभारी एवं ग्राम विकास अधिकारी ने जानकारी दी कि गोचर भूमि पर कुछ ग्रामीण बिना अनुमति चारा उगा रहे हैं। इस प्रकरण में एसडीएम ने लेखपाल को कार्रवाई के आदेश दिए। निरीक्षण के दौरान पशु चिकित्सा अधिकारी आदित्य गोयल, ग्राम विकास अधिकारी विनोद कुमार सागर एवं गो...